ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / crime / बिहार: पत्नी के साथ गंगा स्नान करने जा था युवक, अपराधियों ने गोली...

बिहार: पत्नी के साथ गंगा स्नान करने जा था युवक, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

29-Aug-2022 12:58 PM

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के दौरान युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहा था। घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेदौलिया ठाकुर टोल से मंसूरचक जाने वाली सड़क के पास की है। घटना को अंजाम देकर अपराधी कमराइन गांव होते हुए बेगूसराय जिले के मंसूरचक की ओर फरार हो गया। इस वारदात के बाद घायल युवक की पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल शख्स को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में एडमिट कराया। बाद में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्नेटर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 10 के रहने वाले शिव नारायण राय उर्फ शिबू राय का करीब 35 साल के बेटे दिलीप कुमार राय के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ चौरचन पावन को लेकर युवक दिलीप कुमार राय अपनी पत्नी रिंकु देवी के साथ गंगा स्नान के लिए सोमवार सुबह ग्लैमर बाइक पर सवार होकर अपने घर से निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। 



बताया जा रहा है कि मृतक के चार बच्चे रोशनी कुमारी, अतुल कुमार, वंदना कुमारी और सुरुची कुमारी हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वारदात को लेकर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर भी घटना के बाद हरकत में आ गए हैं।