अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Sep-2022 07:30 AM
KHAGADIA: घटना खगड़िया की है, जहां एक बेटे ने अपने पिता और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद कह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपी बेटे की उम्र केवल 17 है, जबकि जिस बहन की उसने हत्या की वह 18 साल की थी। आरोपी ने हत्या का जो कारण बताया उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई।
मृतक पिता की पहचान 55 साल के उमेश चौरसिया के रूप में की गई है, जबकि उनकी बेटी 18 साल की चांदनी कुमारी थी। जैसे-जैसे लोगों को घटना के बारे में पता चल रहा था, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के तीनों बेटे को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। आरोपी बेटे का कहना है कि दोनों के बीच अवैध संबंध बने थे, जिसके बाद इन्हे मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, सदर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे भूमि विवाद भी एक कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो और भाइयों को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है कि कोई अपने पिता और अपनी बहन के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।