मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
30-May-2025 12:16 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहारशरीफ के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना मथुरापुर के समीप चोर बिगहा पुल के पास हुई है। 38 वर्षीय सिकंदर राम को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। मृतक की पहचान चोर बिगहा निवासी स्व. सिद्धेश्वर राम के बेटे के रूप में हुई है, जो पेशे से घरों में पेंटिंग का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह हर दिन की तरह शुक्रवार को भी काम के सिलसिले में पैदल घर से निकला था, तभी करीब 500 मीटर की दूरी पर घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने सिकंदर को तीन गोलियां मारी, एक कान के ऊपर, दूसरी कमर में और तीसरी पेट को छूते हुए पार हो गई। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
सूचना के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्पोजे में लेकर स्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस परिजनों से बयान लेने की प्रक्रिया में जुटी है। याकि हत्या का मुख्य कारण पता लगाया जा सके।