ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Naxal News: 8 साल बाद धराया पुलिस जीप उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली,...

Bihar Naxal News: 8 साल बाद धराया पुलिस जीप उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली, फ़िल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी

Bihar Naxal News: बिहार के गया में 8 साल पहले पुलिस जीप को बारूदी सुरंग से उड़ाने वाला कुख्यात नक्सली देव कुमार पासवान गिरफ्तार। पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में धराया।

12-May-2025 10:05 AM

By First Bihar

Bihar Naxal News: बिहार के गया जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आमस थाना क्षेत्र से एक कुख्यात नक्सली देव कुमार पासवान को 8 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। यह वही नक्सली है, जिसने 8 नवंबर 2018 को डुमरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस की जीप को उड़ा दिया था। घटना के बाद से वह फरार था, लेकिन गया पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने आखिरकार उसे धर दबोचा।


देव कुमार पासवान की तलाश पुलिस को पिछले 8 साल से थी। गुप्त सूचना मिली कि वह रेगनियां गांव के टोला मरीचा में अपने घर पर छिपा है। इस सूचना के आधार पर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश और इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में  डुमरिया थानाध्यक्ष ने डायलनंबर 112 पर कॉल करके सिक्योरिटी को बुलाया। एसटीएफ और डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार की टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू की। जैसे ही पुलिस ने उसके घर को घेरा, देव कुमार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।


यह घटना 8 नवंबर 2018 की है, जब नक्सलियों ने डुमरिया के जंगलों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग लगाई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस की जीप पर हमला किया, जिससे जीप पूरी तरह तबाह हो गई। इस मामले में देव कुमार पासवान एक प्रमुख आरोपी था, लेकिन वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


बिहार पुलिस और एसटीएफ की यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। हाल ही में झारखंड के बोकारो में एक मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली अरविंद यादव मारा गया था, और अब बिहार में एक के बाद एक फरार नक्सलियों की धरपकड़ हो रही है। पुलिस अब देव कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि नक्सली नेटवर्क और अन्य योजनाओं का पता लगाया जा सके।