ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / crime / समस्तीपुर के युवक पर लव जिहाद का केस, नाबालिग लड़की को अगवा कर...

समस्तीपुर के युवक पर लव जिहाद का केस, नाबालिग लड़की को अगवा कर गोरखपुर ले जाकर किया जबरन निकाह

10-Mar-2021 09:24 AM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक का लव जिहाद का केस दर्द किया गया है. उसपर आरोप है कि उसने एक 14 साल के नाबालिग का अपहरण किया और उससे जबरन निकाह किया है. 

मामला उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की है. लड़की की मां ने आरोप लगाया है समस्तीपुर के रहने वाले तबारक का परिवार लंबे समय से शाहपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था. वह लंबे समय से उनकी 14 साल की बेटी को परेशान कर रहा था. स्कूल आते-जाते भी उसका पीछा करता था. 

उनकी बेटी एक मार्च को स्कूल के लिए घर से निकली तो तबारक खान ने उसका अपहरण कर लिया और गोरखपुर में ले जाकर जबरन उसके साथ निकाह कर लिया. इतना ही नहीं नाबालिग को उसने जान से मारने की धमकी देते हुए यह बात किसी को नहीं बताने को कही और शाम को घर के पास लाकर छोड़ दिया. घटना के दिन से उनकी बेटी शांत रहने लगी और पूछने पर कुछ नहीं बताया. 

लेकिन रविवार को जब मां ने उसका बैग देखा तो उसमें उर्दू में लिका कुछ दस्तावेज मिला. अगले दिन जब दूसरे लोगों को दिखाया तो पता चला कि वह निकाहनामा है, इसके बाद लड़की ने पूरा मामला मां को बताया.घरवालों से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद मां ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.  आरोपित के खिलाफ अपहरण व लव जिहाद की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं निकाह कराने वाले की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है. जांच में रेप की पुष्टि हुई तो रेप की धारा भी बढ़ाई जाएगी.