बेतिया एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर पड़ी घायल महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज ‘चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है जपना हरिनाम’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज Bihar News : पटना में इस दिन लगेगी लोक अदालत, इन मामलों का होगा तुरंत निपटारा; ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन 1900 KM का सफर तय कर बॉयफ्रेंड से मिलने मुंबई से बिहार पहुंची युवती, मंदिर में रचाई शादी Bihar Crime News: दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, T20 फाइनल मैच देखने के दौरान विवाद; विकेट गिरने पर हुई जमकर मारपीट Bihar Crime News: दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, T20 फाइनल मैच देखने के दौरान विवाद; विकेट गिरने पर हुई जमकर मारपीट Bihar News : वंशावली बनाने के नियम में बड़ा बदलाव, सरकार के नए आदेश से इन लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा; इन्हें मिला कमान बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, मुख्यमंत्री बनने के सवाल को मुस्कुराकर टाला
21-Jan-2026 03:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में एक डॉक्टर का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। आरोपी डॉक्टर ने एक युवती को झांसा देकर पांच साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी ने बजाप्ता लव एग्रीमेंट बनवाया और युवती से बंद कमरे में शादी रचाई और अब जब युवती शादी की दवाब बना रही है तो डॉक्टर और उसके परिवार वाले 10 लाख दहेज मांग रहे हैं।
दरअसल, बिहार के मोतिहारी में हरसिद्धि बाजार के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित लड़की ने पुलिस थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। उसके मुताबिक, डॉ. नीरज ने पांच साल पहले उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रिलेशनशिप में रखा।
लड़की ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन का ऑपरेशन डॉ. नीरज के क्लिनिक में हुआ था। इसी दौरान उनका संपर्क बढ़ा और डॉ. नीरज ने उसे नेपाल, रामनगर और अन्य जगहों पर रखा। आठ माह पहले डॉ. नीरज ने अपने क्लिनिक “रौशन हॉस्पिटल” में शादी की, लेकिन शादी के बाद भी वह लड़की को कई जगह घुमाकर छोड़ देता था।
पीड़ित लड़की का कहना है कि अब डॉ. नीरज, उनके पिता मुख़्तार साहनी, भाई अरविंद कुमार, बहन आरती कुमारी और मां दहेज में 10 लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर लड़की को रखने से इंकार और हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि डॉ. नीरज दूसरी शादी करने की भी तैयारी में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।
आरोपी द्वारा बनाए गए लव एग्रीमेंट में लिखा गया, “प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष दोनों ने यह निर्णय लिया है कि वे पूरे जीवन एक-दूसरे के साथ रहेंगे और बिना किसी शर्त के एक-दूसरे से प्रेम, देखभाल और सम्मान करेंगे। दोनों पक्ष इस लव एग्रीमेंट में बंध रहे हैं और इसमें लिखी सभी शर्तों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे”। लव एग्रीमेंट में वकील की मुहर के जगह होटों का लोगों लगाया गया है।
लव एग्रीमेंट में लिखे 8 वचन:
1- हमेशा रोमांटिक बने रहेंगे।
2- हर दिन एक-दूसरे से पहले से अधिक प्रेम करेंगे।
3- दिन में कम से कम एक बार एक-दूसरे को मुस्कुराने की वजह बनेंगे।
4- हमेशा एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।
5- दिल से युवा रहते हुए साथ-साथ बुढ़ापे तक पहुंचेंगे।
6- हर वैलेंटाइन डे एक-दूसरे के बारे में सोचते हुए बिताएंगे।
7- हर परिस्थिति में, निजी और सार्वजनिक जीवन में, एक-दूसरे के सबसे अच्छे प्रेमी बनकर रहेंगे।
8- मृत्यु तक एक-दूसरे से प्रेम करेंगे, देखभाल करेंगे, सम्मान देंगे और संजोकर रखेंगे।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी
