अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Feb-2023 01:01 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: जिस मां बाप का हाथ पकड़ कर बेटा बड़ा हुआ, उसी पिता के जीवित रहते ही उसे मृत घोषित करते हुए जरा भी उसका दिल नहीं पसीजा. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से आ रहा है जहां एक बेटे ने छोटे से जमीन के टुकरे के लिए अपने जीवित पिता को मृत घोषित कर दिया.
बता दें 87 साल के परमेश्वर झा एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. जो नवगछिया के तेतरी के रहनेवाले हैं. कुछ दिन पहले ने उनकी पत्नी का निधन हो गया. दोनों की दो संतानें हैं- एक बेटा और एक बेटी. लेकिन बेटा पत्थर दिल का निकला और बेटी दिल की सुनने वाली. पिता ने बेटे को पढाया लिखाया इस आशा में कि बुढ़ापे में जीवन की लाठी बनेगा उसी बेटे ने उनके जीवित रहते उन्हें मृत घोषित कर दर-दर की ठोकरें खाने को छोड़ दिया. यहां तक कि बेटा मां के निधन के चार दिन बाद आया था जिसके बाद जमीन बेच कर चलता बना. इस घटना से परमेश्वर झा अपने बेटे से इतने आहत हुए कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा.
जानकारी के अनुसार बेटा रायपुर रहता है. नवगछिया के तेतरी गांव में सिर्फ आठ डिसमिल जमीन के लिए बेटे ने जीवित पिता को मृत घोषित कर जमीन बेच दी. पिता के पास जमीन के नाम पर यही आठ डिसमिल का एक जमीन था. वे फिलहाल इसी जमीन पर बने घर में रहते हैं. जब से बेटे की हरकत के बारे में पता चला है तब से वे गंभीर रूप से बीमार हैं. फिलहाल वे भागलपुर के एक निजी हॉस्पिटल के आइसीयू में एडमिट हैं. इस मामले में नवगछिया थाने में आवेदन दिया गया है जिसपर शनिवार को सुनवाई होगी.