ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / बिहार में बढ़ रहा अपहरण उद्योग! शिक्षक और डॉक्टर का बेटा अगवा, अब...

बिहार में बढ़ रहा अपहरण उद्योग! शिक्षक और डॉक्टर का बेटा अगवा, अब मां के साथ जा रही बेटी को जबरन उठाया

18-Mar-2023 10:14 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक बार फिर से अपहरण के मामले बढ़ने लगे हैं. एक तरफ राजधानी पटना में शिक्षक के बेटे के अपहरण का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कुछ घंटों के बाद मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक डॉक्टर के इकलौते बेटे को अगवा कर लिया. वहीं पश्चिमी चंपारण में एक किशोरी को अगवा करने की घटना सामने आई है.  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


पश्चिमी चंपारण में भी एक अपहरण की शिकायत थाने में आई है. जहां मैनाटांड़ के एक गांव से प्रवचन सुनकर आ रही मां बेटी को कुछ बदमाशों ने घेर लिया. किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर बदमाश जाने लगे. जब बच्ची की मां ने इसका विरोध किया तो उसे पैर मारकर बदमाशों ने गिरा दिया. इसके बाद जबरन किशोरी का मुंह बांधकर उसे लेकर भाग गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


बता दें पहली घटना पटना के बिहटा का है. बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी शिक्षक राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे तुषार को अगवा कर लिया गया है. तुषार छठी क्लास में पढ़ता है. उसके अपहरण के बाद 40 लाख फिरौती की मांग की गई है. अपराधियों ने तुषार के मोबाइल से ही वाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी है. फिरौती मांगने के बाद बदमाशों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है. इससे मोबाइल का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है. पुलिस मोबाइल को ट्रेस नहीं कर पा रही है. 


वही पहली घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि दूसरी घटना सामने आई, मुजफ्फरपुर में डॉक्टर एसपी सिन्हा के इकलौते बेटे विवेक कुमार का बदमाशों ने स्कूल के पास से ही अपहरण कर लिया है. कांटी ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी स्कूल के सामने कार सवार बदमाशों ने विवेक को जबरन कार में बैठा लिया और बड़े ही आराम से निकल गए. अपहरण की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थाना की पुलिस पूरे घटना की जानकारी आसपास के लोगों से ले रही है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है.