बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
20-Mar-2023 08:42 AM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में बीते दिन एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ये गैंग दिन के समय महिलाओं से छेड़खानी करते हैं और फिर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने इस गिरोह के लीडर और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर महिसौढी बाबू टोला में रेड मारी थी. यह रेड चोरी के सामान की बरामदगी के लिए मारी थी. लेकिन पुलिस के हत्थे सीरियल किसर गिरोह का लीडर चढ़ गया. और उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है.
फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि ये सीरियर किसर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं. फिर मौका पाकर उन्हें किस करके भाग जाते हैं. फिर रात को चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं. जल्द ही इस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा. इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मालूम हो कि, इससे पहले सीरियल किसर गैंग के लीडर ने जमुई हॉस्पिटल परिसर में एक महिला के साथ छेड़खानी की थी. जानकारी के अनुसार, महिला को अकेला देखकर एक सीरियल किसर दौड़ता हुआ आया और किस करके भाग निकला. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था, जिसमें दिखा कि महिला स्वास्थ्यकर्मी कॉल पर बात कर रही है और इसी बीच उसे अकेला देखकर सिरफिरा युवक आया. फिर उसके साथ जबरदस्ती कर किस करने लगा. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. यह घटना 10 मार्च की थी.