पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
17-Jun-2025 04:52 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, नवहट्टा थाना इलाके में दो पक्षो में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से चार लोग जख़्मी हो गए, जिसमें दो महिला भी शामिल है। पीड़ित पक्ष के लोग जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने डांट फटकार लगाकर वहां से भगा दिया।
सभी घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल मे चल रहा है। जख़्मी लोगों में 45 वर्षीय बेचन रखो, 60 वर्षीय मुख्तार बाखो, 50 वर्षीय जाहिरा और 30 वर्षीय रुखसाना शामिल है। पीड़ित मुख़्तार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले फरमान और इस्माइल से 8 डिसमिन जमीन को लेकर बीते 3 महीने से विवाद चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि सोमवार को विवादित जमीन को लेकर नापी किया जाना था लेकिन वह नापी टल गयी। जिसको लेकर सोमवार के रात फरमान से बात विवाद शुरु हुआ। जिस पर उनलोगो द्वारा लाठी डंडे से जानलेवा प्रहार किया गया। पीड़ित बेचन बखो ने कहा कि जब खून से लथपथ नवहट्टा थाना पहुंचे तो पुलिस उन्हें पहले इलाज कराने की सलाह दी।
इस बाबत नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए हैं। एक पक्ष बहुत ज्यादा संख्या में थाने पर पहुंच गए थे। जिसको कहा कि पहले इलाज करवाएं लेकिन वह मजमा बनाये हुए थे तो पुलिस उन्हें हल्का बल प्रयोग कर हटवाया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा मामला संज्ञान में आया है। जांच चल रहा है, कार्रवाई की जाएगी।