पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
19-Sep-2021 11:17 AM
BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने सुबह-सुबह सरपंच प्रत्याशी को गोलियों से भून दिया. जख्मी हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने सरपंच उम्मीदवार को गोली मार दी. जख्मी युवक को दो गोली मारी गई है, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक धोबहा ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव का 35 वर्षीय पुत्र मनोज यादव है. वह इजरी पंचायत से सरपंच के पद के भावी उम्मीदवार है.
जख्मी मनोज यादव ने बताया कि वह आज सुबह बाधर से शौच कर वापस आकर अपने घर के दरवाजे पर अपने भाई के साथ बैठा था. तभी दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधी वहां आ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई. जख्मी युवक को एक गोली लेफ्ट साइड पेट में और एक गोली बाएं हाथ में बाहं पर लगी है.
मनोज यादव ने चुनावी रंजिश में गांव के ही नारद यादव सहित छह लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. फायरिंग करने वाले लोगों की पकड़-धकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.