खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Apr-2021 08:03 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. लेकिन कर्फ्यू होने के बावजूद भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने एक दुकानदार का मर्डर कर दिया है. बदमाश एक दुकानदार को गोलियों से छलनी कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां खम्हार ढाला के पास देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक पान दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक व्यक्ति की पहचान खम्हार निवासी रामदेव सिंह के पुत्र गोपाल सिंह के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मृतक गोपाल सिंह अपना पान दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी अपराधियों ने गोपाल सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोली मारकर उसे हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने उस जगह दौड़ा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और हॉस्पिटल में भी जमकर बवाल काटा उन्होंने आरोप लगाया कि यह पुलिस की लापरवाही कारण इस तरह की घटना घटी है अगर सही ढंग से पुलिस कार्रवाई करती तो इस तरह की हत्या नहीं होती।

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है वही अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है दिन में भी नगर थाना क्षेत्र के एमआरजेडी कॉलेज के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद जहां लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखी जा रही है क्योंकि बेगूसराय में लगातार हत्या का दौर जारी है इससे लोग भयभीत है।