ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar News: शराब के नशे में वसूली कर रहे पुलिसकर्मी पर गिरी गाज,...

Bihar News: शराब के नशे में वसूली कर रहे पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया अरेस्ट

Bihar News: हाजीपुर में नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली कर रहे होमगार्ड जवान का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

19-Jun-2025 05:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: हाजीपुर के हसतागंज ओपी के ड्राइवर और होमगार्ड जवान के द्वारा अंजानपीड़ चौक पर बालू लोड ट्रैक्टर से अवैध रूप से पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नगर थाने की पुलिस के द्वारा होमगार्ड जवान चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बताया गया है सोनपुर की तरफ से चलान लेकर बालू लेकर आ रहे ड्राइवर से पहले चालान ले लिया गया, जिसके बाद उसे पैसे की मांग की जा रही थी। इस पूरे प्रकरण का वीडियो ट्रैक्टर मालिक ने रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को पुलिस अधिकारी को भेज दिया। पुलिस अधिकारी के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


स्थानीय लोग बताते हैं कि यह होमगार्ड जवान के द्वारा हरदम बालू लोड गाड़ी को आने जाने के समय परेशान किया जाता था और उससे अवैध रूप से पैसा भी लिया जाता है। लेकिन किसी के पास साक्ष्य नहीं होने के कारण इसका कंप्लेंट किसी अधिकारी के पास नहीं करता था। यह वीडियो बुधवार के सुबह के समय का बताया जा रहा है। 


नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि एक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला था। जांच में वीडियो सही पाया गया। जिसके बाद हस्तारगंज ओपी में तैनात होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंगदारी और शराब में नशे की होने की बात वीडियो में एवं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है। कागज़ी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।