ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / बिहार: घूस नहीं देने पर पुलिस ने दी गाली, सोशल मीडिया पर ऑडियो...

बिहार: घूस नहीं देने पर पुलिस ने दी गाली, सोशल मीडिया पर ऑडियो हुआ वायरल

08-Apr-2021 10:36 AM

KAIMUR: पुलिस पदाधिकारी द्वारा फोन पर गाली देने का मामला कैमूर में सामने आया है। जहां थाने के जमादार के द्वारा पीड़ित को खूब गालियां दी गयी। जमादार और पीड़ित की बातचीत का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जाता है कि केस के आरोपी ने जब घूस नहीं दी तब चांद थाना के जमादार अरुण कुमार यादव फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। चांद थाना क्षेत्र के बरांव निवासी शशिकांत सिंह यादव और चांद थाना के जमादार अरुण कुमार यादव के बीच हुई बातचीत के दौरान जमादार ने गालियों की बौछार कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कैमूर एसपी राकेश कुमार से की और इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई।  



पीड़ित शशिकांत सिंह यादव ने बताया कि 24 मार्च को दो परिवार के बीच रास्ते को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्ष के लोग भी घायल हुए थे। इस मामले में शशिकांत सिंह यादव की मां सविता देवी और दूसरे पक्ष राम अवतार यादव के द्वारा थाने में शिकायत की गयी। लेकिन राम अवतार यादव  के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी लेकिन सविता देवी का आवेदन ही नहीं लिया गया।



पीड़ित शशिकांत सिंह यादव ने जमादार अरुण यादव पर यह आरोप लगाया कि पांच हजार रुपये दिए जाने के बाद ही जमादार ने प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद सरपंच के द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराया गया और कागजात थाने में दिया गया लेकिन थाने ने समझौता पेपर लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद जमादार घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति को पकड़कर जमादार थाने ले जाने लगे जब पांच हजार रुपया जमादार दिया गया तब उसे छोड़ा गया।




पीड़ित शशिकांत ने आरोप लगाया कि पांच हजार रुपये दिए जाने बाद भी जमादार अरुण कुमार यादव ने फिर अगले दिन गिरफ्तार करने की धमकी दी। पीड़ित से फोन पर गाली गलौज किया गया और पैसे की मांग की गई। जिसके बाद जमादार के गाली गलौज का ऑडियो वायरल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कैमूर एसपी राकेश कुमार से की और इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई।  कैमूर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।