पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
19-Jun-2025 06:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के सुगौली नगर के बंगरा गांव, वार्ड संख्या 20 में जीवन ज्योति माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन द्वारा पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह फाइनेंस कंपनी मकान मालिक उदय झा के घर से संचालित की जा रही थी।
स्थानीय ग्रामीणों और विशेष रूप से महिलाओं का आरोप है कि फाइनेंस कर्मियों ने उन्हें प्रलोभन दिया कि यदि वे कुछ धनराशि जमा करें, तो बदले में उन्हें घर के सामानों के साथ-साथ किस्तों पर 50,000 तक की राशि दी जाएगी। इस झांसे में आकर कई महिलाओं ने किसी ने 4200, किसी ने 2500, तो किसी ने सिलाई मशीन के नाम पर 8000 तक की राशि जमा कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह विश्वास दिलाया गया था कि अगले दिन उनके बैंक खातों में 50,000 की राशि आ जाएगी। लेकिन जब तय दिन आया तो फाइनेंस कंपनी के सभी कर्मचारी अचानक लापता हो गए। इससे ग्रामीणों को गहरा झटका लगा। कुछ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर पैसे जमा किए थे, तो कुछ ने घर का अनाज बेचकर यह रकम दी थी। सभी की मेहनत की कमाई लेकर कंपनी के लोग भाग निकले।
प्रभावित महिलाओं में रामपट्टी भटहां की सोनी देवी, प्रवीण कुमार यादव, झुनी देवी, आशा देवी, पूजा देवी, तारा देवी, छोटी देवी, मैनी देवी, शिवरात्रि देवी, हनू देवी, कलिमा खातून, तारा खातून, शारधा देवी, और उर्मिला देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी अनुराग कुमार और सत्यम कुमार द्वारा उनसे पैसे लिए गए थे, लेकिन न तो उन्हें कोई सामान मिला और न ही किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता। जब धोखाधड़ी स्पष्ट हो गई, तब सभी पीड़ित महिलाएं स्थानीय थाना पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। सभी पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)