ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: एकतरफा प्रेम में दोहरा हत्याकांड! साली और सास को जीजा...

Bihar Crime News: एकतरफा प्रेम में दोहरा हत्याकांड! साली और सास को जीजा ने उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर केस सामने आया है, जिसमें एक जीजा ने अपनी सास और साली की बेरहमी से हत्या कर दी.

09-Jun-2025 09:43 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर केस सामने आया है, जिसमें एक जीजा ने अपनी सास और साली की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस वारदात की वजह जानकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।


नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव में हुई इस घटना में मृतकाएं हैं, सास संतरा देवी और साली रुपाली कुमारी। घटना के वक्त गांव में ही साली की एक और बहन, अमृता कुमारी, भी मौजूद थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और अभी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाजाधीन हैं।


पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी, जो दामाद और साली का प्रेमी भी था, नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी है। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में रह रहा था।


पुलिस के अनुसार नाजिम हुसैन और रुपाली कुमारी के बीच एकतरफा प्रेम था। रुपाली ने नाजिम से दूरियां बना ली थीं और उसके साथ रहने से साफ इंकार कर दिया था। नाजिम को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और इसी तनाव के चलते उसने साली और सास को मार डाला।


एसपी ने बताया कि घटना के दिन नाजिम अपने ससुराल आया हुआ था। रात को उसने रुपाली को नोएडा ले जाने की जिद की, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रुपाली ने गांव वालों को खबर न हो इसलिए घटना को खेत की तरफ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसी बीच नाजिम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रुपाली की चीख सुनकर मौके पर उसकी छोटी साली अमृता आई, जिसे भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया।


इस दौरान मां संतरा देवी भी मौके पर पहुंच गईं, उन्होंने अपनी बेटियों को जमीन पर गिरा देखा और शोर मचाया। नाजिम ने संतरा देवी को भी धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


हत्या के बाद नाजिम ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया और सीधे नोएडा भाग गया। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाजिम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया गया है।


घायल अमृता कुमारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है, और पुलिस पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दे रही है। एसपी रौशन कुमार ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।