ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar crime: प्रशिक्षु दारोगा की बहन की हत्या का खुलासा ,बचपन का...

Bihar crime: प्रशिक्षु दारोगा की बहन की हत्या का खुलासा ,बचपन का दोस्त निकला कातिल

Bihar crime: पटना में प्रशिक्षु दारोगा की बहन संजना कुमारी की नृशंस हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। बचपन के दोस्त सूरज ने सिर्फ शादी तय हो जाने की नाराजगी में पहले संजना की गला रेत कर हत्या की और फिर गैस से जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

17-May-2025 07:34 AM

By First Bihar

Bihar crime: बिहार की राजधानी पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में एक प्रशिक्षु दारोगा की बहन संजना कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार की दोपहर को हुई, जब संजना आनंदपुरी स्थित अपने किराए के कमरे में अकेली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या उसके ही बचपन के दोस्त सूरज ने की, जिसे हाजीपुर (वैशाली) से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।


शादी तय होने से नाराज था आरोपी

सिटी एसपी के अनुसार, सूरज और संजना की दोस्ती छठी कक्षा से थी। दोनों एक साथ पढ़े थे और लंबे समय तक संपर्क में रहे। हालांकि सूरज शादीशुदा था, फिर भी वह संजना से संबंध बनाए रखना चाहता था। संजना की अगले साल शादी तय हो गई थी, जिससे नाराज होकर सूरज ने यह खौफनाक कदम उठाया।


कैंची से गोदकर की हत्या, फिर गैस लीक कर लगाई आग

गुरुवार दोपहर सूरज संजना के कमरे में पहुंचा, जहां दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में आकर सूरज ने कमरे में रखी कैंची से संजना के गले और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूरज सबूत मिटाने के इरादे से सिलिंडर लाया, गैस पाइप काटकर कमरे में गैस भरी और संजना के शव को आग लगा दी।


बचपन की दोस्ती का खौफनाक अंत

संजना मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव की रहने वाली थी और सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान में किराये पर रह रही थी। सूरज भी मुजफ्फरपुर के संकरा थाना क्षेत्र के बाली बुजुर्ग गांव का निवासी है।


हत्या से पहले यौन शोषण की भी जांच

पुलिस को यह घटना रात करीब 10 बजे तब पता चली जब घर की सहायिका वहां पहुंची। सेंट्रल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर यह भी जांच की जाएगी कि क्या हत्या से पहले संजना के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे या नहीं। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि भरोसे और दोस्ती की नींव को भी झकझोर कर रख देती है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।