पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
14-Jun-2025 06:16 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: जमुई की मलयपुर पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवाचक गांव निवासी त्रिलोकी यादव और जलधर यादव उर्फ जनार्धन यादव के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2008 में बरियारपुर पंचायत की तत्कालीन मुखिया सुमित्रा देवी पर जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग में पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस मामले में हत्या की नीयत और अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हलूकलाली गांव में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।