Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
27-Nov-2025 07:24 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड-11 में पोखर के पास बुधवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार अपराधियों ने गल्ला व्यापारी शशिरंजन जयसवाल (45) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। चार गोलियां लगने से उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
शशिरंजन जयसवाल त्रिवेणीगंज बाजार के लालपट्टी वार्ड-17 के रहने वाले हैं। वे भोज खाकर अपने घर महेशुआ वार्ड-13 लौट रहे थे। महेशुआ पोखर के पास घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिससे चार गोलियां उनके शरीर में जा लगीं। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। इस विषय पर बोलते हुए डॉ उमेश कुमार मंडल (चिकित्सक, अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज) ने कहा "व्यापारी को चार गोलियां लगी हैं। हालत बहुत गंभीर है, रेफर कर दिया गया है।"
इस घटना के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं। जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
रिपोर्टर: संत सरोज