पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
19-May-2025 10:50 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय शहर के सरदार गंज के विद्यापति नगर रोड स्थित आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो व्यवसाई भाईयों को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद भाग रहे दो बदमाशों को लोगो ने पीट-पीटकर मार डाला। जबकि बाइक सवार एक बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। गोली से जख्मी व्यवसाइयों की पहचान शहर के गोला पट्टी निवासी अर्जुन साह के पुत्र अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद के रूप में की गई है। अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है, जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहाँ, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया है। दोनों को उनके परिजनों ने बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना के बाद घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुटी हुई थी। घटना को लेकर लोगों का बताना था कि शाम के करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में आए बदमाशो में से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे।
जब दोनों व्यवसाई भाईयों ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों भाई पर गोली चला दी और भागने लगे। इस दौरान बदमाशो ने कई राउंड फायरिंग भी की। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली के साथ एक खोखा बरामद किया है। वहीं अन्य खोखा और पिस्टल की तलाश की जा रही। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक बदमाशों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा।
रमेश शंकर की रिपोर्ट