बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
16-May-2025 10:37 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ा मामले सामने आया है। जहाँ, जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के सुसराल पक्ष द्वारा उसका दाह संस्कार रात के अंधेरे में किया जा रहा था। जिसकी सुचना पर पुलिस ने शमशान से शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताते चलें कि पुलिस को पहुँचते देख सुसराल पक्ष के लोग मौके पर से फरार हो गए। मृतका की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना इलाके अमरपुर गांव वार्ड 03 निवासी मिथलेश कुमार उर्फ उजरा की 21 वर्षीय पत्नी आँचल कुमारी के रूप हुई है। मृतका के शव को अमरपुर गांव के निवासी रामकुमार ठाकुर के खेत से आधी रात को पुलिस ने बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक मृतका के माँ-पिता दिल्ली में रहते हैं। मृतका के पति सैलून चलाकर गुजारा किया करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार के रात करीब 10 बजे उसकी अचानक संदिग्ध मौत हुई है। जिसके बाद सुसराल वाले मृतका के मायके वालों को बिना सुचना दिए ही रात के अंधेरे में दाह संस्कार में लग गए और रात करीब एक बजे खेत में उसको जलाया जा रहा था।
लेकिन ऐन वक्त पर अज्ञात ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस के पहुँचते ही सभी वहां से फरार हो गए। सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतका के मायके वालो को सुचना दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा।
रितेश हनी की रिपोर्ट