ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, बहन के घर...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, बहन के घर से लौट रहे RJD नेता को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर में अपराधियों ने RJD नेता और अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी। वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल ददन आजाद का इलाज पटना में जारी है।

12-Jun-2025 12:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे, बगेन गोला थाना क्षेत्र के बराढ़ी पुल के निकट राष्ट्रीय जनता दल के नेता और अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी गई।


घटना के वक्त ददन आजाद, जो नवानगर थाना क्षेत्र के सलसड़ा गांव के निवासी हैं, भदवर गांव स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने पीछे से उन पर गोली चला दी हालांकि, गोली मारने के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।


आशंका जताई जा रही है कि अपराधी बाइक लूटने में असफल रहे और इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से ददन आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।