पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
16-Jun-2025 09:04 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव में रविवार देर शाम लेन-देन के विवाद ने खतरनाक गैंगवार का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुए इस टकराव में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हिंसक झड़प में वीरू पांडे (45) के पेट में और संतोष पांडे (55) के पैर में गोली लगी। दोनों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण डर के साये में घरों में दुबके हुए हैं।
हादसे की शुरुआत संतोष पांडे और मनीष पांडे के बीच उधार के पैसे के भुगतान को लेकर हुए विवाद से हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने देसी पिस्तौल और रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बीच-बचाव करने गए वीरू पांडे और संतोष पांडे इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। पुलिस ने मौके से पांच खोखे बरामद किए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमलावरों ने भारी मात्रा में गोलियां चलाईं हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मारपीट में घायल हुए विजय शंकर पांडे और मनीष कुमार पांडे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है।