ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar Crime News: पैक्स अध्यक्ष पुत्र की गोली मारकर हत्या, परिजनों और समर्थकों...

Bihar Crime News: पैक्स अध्यक्ष पुत्र की गोली मारकर हत्या, परिजनों और समर्थकों का जमकर हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है। अब मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष पुत्र को गोली मार दी गई है। साथी भी हुआ घायल।

16-May-2025 08:57 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही एलपी शाही कॉलेज के समीप देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष ललिता देवी के पुत्र संजय चौधरी उर्फ रामनवमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। इस हमले में उनके साथ बाइक से लौट रहे भूसा कारोबारी गुड्डू सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए।


पुलिस के अनुसार, संजय अपनी बुलेट से गुड्डू सिंह के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। संजय ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर आगे से रास्ता रोक दिया। उनको नजदीक से सीने में गोली मारी गई है जबकि गुड्डू सिंह को दाहिने हाथ में गोली लगी।


पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बताया गया है कि फुटेज में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। उनकी पहचान कर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद दोनों को बैरिया निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन और समर्थक उन्हें ब्रह्मपुरा स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों और समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।


बैरिया में परिजनों का डॉक्टर और कर्मियों के साथ हाथापाई की भी खबर आ रही। संजय की पत्नी रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य हैं। संजय पताही जगन्नाथ के रहने वाले थे। वह मुखिया का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वर्तमान में वह डीलर थे। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग कई दिनों से उन्हें देख लेने की धमकी दे रहे थे।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। पैक्स संघ के जिला महामंत्री चंदेश्वर प्रसाद चौधरी ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। रात में एसएसपी सुशील कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। बुलेट की टंकी पर ब्लड गिरा था। आक्रोशित लोगों ने सदर थानेदार को हटाने की भी मांग की है।


इससे पहले 19 मार्च को संजय के चचेरे भाई और प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना रेवा रोड स्थित मीट-पराठा हाउस के समीप हुई थी। उस मामले में भी दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के रास्ते के लिए जमीन नहीं देने पर कुख्यात बिट्ट ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थीं।


मनोज कुमार की रिपोर्ट