ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बाप बना हैवान, पत्नी से विवाद के बाद...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बाप बना हैवान, पत्नी से विवाद के बाद 2 मासूमों को काटा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों पर किया हमला, एक बेटी की मौत, बेटा गंभीर हालत में इलाजरत। आरोपी फरार।

12-Jun-2025 09:20 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना में पति-पत्नी के झगड़े के बाद एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आरोपी पिता घटना के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर चिकनी गांव निवासी दिलीप पंडित का बुधवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दिलीप ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जो कि एक लड़का है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गांव वालों ने सटीक जानकारी देने से परहेज किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बच्ची की मौत हो चुकी है और दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पिता दिलीप पंडित घटना के बाद देर रात फरार हो गया है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार