ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: मुंगेर में वार्ड सदस्य की हत्या, अपराधियों ने सिर में...

Bihar Crime News: मुंगेर में वार्ड सदस्य की हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Bihar Crime News: मुंगेर के बरियारपुर में वार्ड सदस्य परमजीत कुमार की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। परिवार में कोहराम, पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी। बदमाशों की तलाश जारी।

25-Jun-2025 07:51 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नल जल योजना की टंकी का मोटर चालू कर घर लौट रहे वार्ड सदस्य परमजीत कुमार की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से परमजीत के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।


यह घटना मंगलवार रात बरियारपुर थाना क्षेत्र के कलारामपुर विजयनगर में हुई। इटहरी पंचायत के वार्ड नंबर 17 के सदस्य परमजीत कुमार (32) नल जल योजना की टंकी का मोटर चालू कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान काली स्थान के पास नकाबपोश बदमाशों ने उनके सिर में पीछे से गोली मार दी। परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परमजीत के चचेरे भाई जयप्रकाश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटनास्थल पर साप्ताहिक हाट लगता है और बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। परमजीत की दो महीने पहले घोघा में शादी हुई थी।


सूचना मिलते ही एसडीपीओ अभिषेक आनंद और थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। परिजनों से पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज