बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
08-Jun-2025 02:45 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी शिक्षिका और उनके किराएदार शिक्षक के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 10 ताले तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली। घर में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पूरबसराय थाना क्षेत्र के हाजी सुभान मोहल्ले में शनिवार की देर शाम चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। सरकारी शिक्षिका भावना कुमारी, जो बांका जिले में कार्यरत हैं और उनके किराएदार शिक्षक कन्हैया कुमार पिछले एक सप्ताह से घर पर नहीं थे। दोनों के घर बंद थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।
चोरों ने मुख्य गेट और घर के दरवाजों सहित कुल 10 ताले तोड़े हैं। घर में घुसकर आलमारी, बक्से और पलंग में रखे सामान को तितर-बितर कर कीमती सामान, जेवर और नकदी चुरा ली गई। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके।
चोरी का पता तब चला जब पड़ोसी शनिवार शाम को रोजाना की तरह बाहरी लाइट चालू करने गया। मुख्य गेट की चाबी उसी के पास रहती थी। उसने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसी ने तुरंत शिक्षिका भावना कुमारी को सूचना दी, जिन्होंने अपने भाई मुकेश यादव को मौके पर भेजा। मुकेश और आसपास के लोगों ने घर का जायजा लिया तो पाया कि पूरा घर अस्त-व्यस्त है और चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 और पूरबसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। चोरी की गई वस्तुओं और नकदी की मात्रा का सही आकलन भावना कुमारी और कन्हैया कुमार के मुंगेर लौटने के बाद ही हो सकेगा।
रिपोर्ट: मो. इम्तियाज