BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान?
04-Jun-2025 09:50 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवादा मुख्य सड़क पर एक पुल के नीचे 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव निवासी जगनारायण साहनी के पुत्र के रूप में हुई है।
मंगलवार की शाम को थरबिटिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार (19) घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने ठेकेदार चैता के बिल्डर बिल्ला बैठा के पास जा रहा है, जहां से वह दिल्ली रवाना होगा। जितेंद्र दिल्ली में उसी ठेकेदार के साथ काम करता था। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को नवादा मुख्य सड़क पर एक पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की है।

मृतक के बड़े भाई चंदेश्वर साहनी ने बताया कि शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर स्थित एक ताड़ी की दुकान पर मंगलवार रात मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों को शक है कि उसी झगड़े के दौरान जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के कारणों और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। ताड़ी की दुकान पर हुई मारपीट और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।” पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
चंदेश्वर साहनी ने यह भी कहा कि “जितेंद्र दिल्ली जाने वाला था। वह ठेकेदार के पास गया था, लेकिन रात में ताड़ी की दुकान पर झगड़ा हुआ, और हमें शक है कि उसी दौरान उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।” परिजनों ने पुलिस से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण