ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Crime News: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का नेता अरेस्ट, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से जुड़े मामले में एक्शन

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने एआई तकनीक से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के फर्जी वीडियो-ऑडियो वायरल करने के आरोप में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया है।

03-Jan-2026 11:40 AM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: एआई (AI) तकनीक का दुरुपयोग कर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसीन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के फर्जी वीडियो व ऑडियो बनाकर अपने इंस्ट्राग्राम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने के मामले में मुजफ्फरपुर साइबर थाना की पुलिस ने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के साइबर पुलिस ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फर्जी वीडियो व ऑडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले जनसुराज पार्टी के नेता प्रमोद कुमार राज को बोचहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है ।


मुजफ्फरपुर के साइबर थाने की पुलिस को एक मामला संज्ञान में आया जिसमें इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम, स्वरूप और आवाज का दुरुपयोग कर एआई तकनीक से एडिटेड फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस फर्जी डिजिटल सामग्री का मुख्य उद्देश्य आम जनता में भ्रम फैलाना, संवैधानिक पदों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना था।


मामले की संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को दबोच लिया ।


ग्रामीण एसपी ने बताया की गलत AI वीडियो के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ऑडियो और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में बोचहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से प्रमोद कुमार राज नामक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है जिससे पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही है।