ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: गोपालगंज में किशोरी की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज में किशोरी की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज के सीहोरवा में किशोरी की बेरहमी से हत्या, शव को तेजाब से जलाने की कोशिश। माता-पिता गिरफ्तार। जांच में जुटी पुलिस।

07-Jun-2025 01:46 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के सीहोरवा गांव में शनिवार सुबह एक किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए तेजाब से जलाने की कोशिश भी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने मृत किशोरी के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।


गोपालगंज के सीहोरवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को तेजाब से जलाकर पहचान छिपाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।


हैरान करने वाली बात यह है कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद किशोरी के माता-पिता को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। 


रिपोर्ट: नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज