ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: पत्नी संग ट्रेन पकड़ने जा रहे हवलदार पर जानलेवा हमला,...

Bihar Crime News: पत्नी संग ट्रेन पकड़ने जा रहे हवलदार पर जानलेवा हमला, 4 गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज में हवलदार बलजीत तिवारी पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, PMCH किए गए रेफर। पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

11-Jun-2025 10:22 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: गोपालगंज के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बिहार पुलिस के हवलदार बलजीत तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना में हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीत हाई स्कूल के पास NH-27 पर छक्का मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम हुई। महुआ गांव के निवासी बिहार पुलिस में हवलदार बलजीत तिवारी अपनी पत्नी के साथ पटना के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। ई-रिक्शा में बैठने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छह युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बलजीत तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान हवलदार मौके पर गिर पड़े।


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बैकुण्ठपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बैकुण्ठपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


सदर SDPO-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया है कि “चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रथम दृष्टया मामला मामूली विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन गहन जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।” गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


इस घटना से बैकुण्ठपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस महकमे में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि एक हवलदार पर हमला पुलिसकर्मियों की ही सुरक्षा पर सवाल उठाता है। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्ट: नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज