पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
22-Jun-2025 02:23 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के छोटाइपट्टी पंचायत के बेलही गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज डकैती ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। दस से पंद्रह की संख्या में आए डकैतों ने तुफैल अहमद के घर पर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की है। अपराधियों ने घर का गेट तोड़कर अंदर घुसते ही सभी कमरों को खंगाला और महिलाओं के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। इस वारदात ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि यह पिछले छह महीनों में पंचायत की तीसरी बड़ी डकैती है।
यह घटना रात करीब एक बजे की है, जब तुफैल अहमद और उनका परिवार सो रहा था। अचानक गेट पर खटखट की आवाज सुनाई दी। तुफैल ने पूछा कि कौन है, लेकिन जवाब देने से पहले ही डकैतों ने गेट तोड़ दिया। उन्होंने तुफैल की गर्दन पकड़कर धमकाया और उनकी बेटी को मारने लगे। तुफैल ने अपराधियों से मेहमानों को नुकसान न पहुंचाने की विनती की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। डकैतों ने तुफैल के नाती को बांध दिया और पत्नी, बेटी और बहू से सारे गहने उतरवा लिए। यहां तक कि बच्ची के नाक और कान के गहने भी नहीं छोड़े गए।
लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 25 से 30 मिनट तक घर को खंगाला। कुछ अपराधी छत पर थे, कुछ घर के अंदर लूटपाट कर रहे थे और कुछ आंगन के बाहर पहरा दे रहे थे। तुफैल ने बताया कि उनके पास मौजूद 1,500 रुपये नकद और बैग में रखे 7,000 रुपये भी डकैत ले गए। इसके अलावा, पत्नी, बेटी और बहू के सारे गहने लूट लिए गए। घर की पेटी, बक्सा और गोदरेज को तोड़कर अपराधियों ने हर कोने को छान मारा। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू ने बताया कि यह पंचायत में छह महीने में तीसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद थी। एसएसपी ने बताया कि जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई है। टेक्निकल सेल की मदद से कुछ संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है और कुछ सबूत भी मिले हैं। एक और विशेष टीम बनाई जाएगी और स्थानीय लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।