ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के BJP नेता के घर से 30 लाख की...

Bihar Crime News: बिहार के BJP नेता के घर से 30 लाख की चोरी, शादी में गया था पूरा परिवार

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है, जहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता के यहाँ चोरों ने बड़ी चोरी कर फरार हो गए है.

12-May-2025 03:28 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है, जहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता के यहाँ चोरों ने बड़ी चोरी कर फरार हो गए है। लग्जरी कार से चोरी करने आये चोर घर से 30 लाख की संपत्ति गायब कर रफूचक्कर हो गये। शहर में हुए इस भीषण चोरी की घटना से सनसनी मच गयी वही मधेपुरा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। 


बताया जा रहा है कि यह घर भाजपा नेता डॉ. अमोल राय का है। चोर एक लग्जरी कार से आए थे और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं, डॉ. अमोल राय के पुत्र एवं जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रियरंजन भास्कर ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर गाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने स्थानीय केयरटेकर नरेश यादव को दी थी। 


सोमवार की सुबह नरेश यादव ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर की अलमारी से लगभग 9.5 लाख रुपये नकद और 21 भर सोने के आभूषण चोरी हो चुके हैं। कुल मिलाकर चोरी की अनुमानित संपत्ति लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस संदिग्ध वाहनों की पहचान में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चोर लग्जरी कार से आए थे और करीब 15 से 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह कोई पेशेवर गैंग हो सकता है, जो पहले से इलाके की रेकी कर रहा था। डॉ. प्रियरंजन भास्कर, पीड़ित गृहस्वामी ने मीडिया को जानकारी दी है कि हम शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर की सुरक्षा के लिए केयरटेकर को चाभी सौंपी थी। जब हमें चोरी की सूचना मिली, तो हम हैरान रह गए। पुलिस को आवेदन दे दिया है, उम्मीद है कि जल्दी ही अपराधी पकड़े जाएंगे। 


इस बड़ी चोरी की घटना से मधेपुरा शहर में दहशत का माहौल है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि चोर अब लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर प्रोफेशनल तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब देखना है कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।