होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
29-May-2025 09:34 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 22 मई 2025 को एक 20 वर्षीय स्नातक पार्ट-2 की छात्रा, जो लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और बाद में उसे यौनवर्धक दवा का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी गई।
इस जघन्य अपराध में शामिल एक आरोपी, डीसी यादव, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों, विकास यादव और बबलू यादव, की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने लाइब्रेरी के पास का सीसीटीवी फुटेज और छात्रा का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें विकास यादव के साथ चैटिंग के साक्ष्य मिले हैं। घटना उस समय हुई, जब छात्रा, जो पुलिस और सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी, हसनबाजार की एक लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी।
पुलिस की प्रारंभिक जाँच के अनुसार, विकास यादव ने मैसेज कर उसे लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल पर बुलाया था। वहाँ तीन दोस्तों डीसी यादव, विकास यादव, और बबलू यादव ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसे धोखे से यौनवर्धक दवा दी गई, जिसके साइड इफेक्ट्स से उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजन लाइब्रेरी पहुँचे, तो छात्रा को दूसरी मंजिल की सीढ़ी के पास अचेत अवस्था में, कपड़े मिली।
उसे सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन उसे तुरंत मेडिकल स्टोर ले गए, जहाँ से पीरो अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सामाजिक लोकलाज के डर से परिजनों ने पुलिस को तुरंत सूचना नहीं दी और आनन-फानन में शव का दाह-संस्कार कर दिया। बाद में, 25 मई को छात्रा के भाई ने हसनबाजार थाने में लाइब्रेरी संचालक और तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म और दवा के ओवरडोज से हत्या का आरोप लगाया गया।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी डीसी यादव, जो कातर गाँव का निवासी है, उसने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों, विकास यादव और बबलू यादव का भी नाम लिया। पुलिस लाइब्रेरी संचालक की भूमिका की भी जाँच कर रही है। वहीं, छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि पीड़िता छह बहनों और एक भाई के परिवार में छठे स्थान पर थी।
वह घर के कामों के साथ-साथ पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए एक अकादमी में पढ़ाई करती थी। पिता राजमिस्त्री हैं, और वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत कर रही थी। बहन ने प्रशासन से सभी आरोपियों को फाँसी की सजा देने की माँग की है। पुलिस को संदेह है कि दवा के साइड इफेक्ट्स से छात्रा की मौत हुई, हालाँकि सटीक कारण की जाँच अभी जारी है।