ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

Bihar Crime News: घर में सो रही लड़की की बेरहमी से हत्या, परिवार के लोगों को नहीं लगी भनक; वारदात की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में 13 वर्षीय लड़की की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है.

11-May-2025 12:30 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चौका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिक लकड़ी को गला रेतकर  मौत के घाट उतार दिया गया है। दरअसल, यह घटना  सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु आधार पंचायत के अररिया टोला की है। 13 वर्षीया एक किशोरी की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।


मृतका की पहचान वार्ड-14 निवासी स्वर्गीय दहाउर राय की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना के वक्त आरती घर के एक कमरे में अकेले सो रही थी, जबकि उसकी मां ललिता देवी और छोटा भाई दूसरे कमरे में थे। रविवार तड़के ललिता देवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरती का शव उसके बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा है। ग्रामीणों ने तत्क्षण पुलिस को सूचना दी। कन्हौली थाना अध्यक्ष सेन्टु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हत्या की प्रकृति और उसमें प्रयुक्त हथियार की सटीक जानकारी मिलने की संभावना है। आरती कुमारी की मां सरकारी प्राथमिक विद्यालय, अररिया टोला में रसोइया का काम करती हैं। आरती चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके बड़े भाई नितेश कुमार की शादी हो चुकी है और वह तमिलनाडु में सिलाई का काम करता है। दो अन्य भाई मिथलेश और रवि भी बाहर काम करते हैं, जबकि बड़ी बहन चन्द्रकला देवी की शादी हो चुकी है।


इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर लाया गया, पूरा माहौल शोकाकुल हो गया। थानाध्यक्ष सेन्टु कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “यह मामला बेहद गंभीर है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, चाहे वह बलात्कार की आशंका, पारिवारिक विवाद, या स्थानीय दुश्मनी ही क्यों न हो।”


फिलहाल परिजनों ने अब तक कोई लिखित बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। गांव में भी संदेह के घेरे में कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें।