सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
13-May-2025 02:52 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ जहां जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव के समीप मणिकांत कुमार (10) का शव मिला है। परिजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर कोसी नदी में शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता रविन्द्र यादव ने बताया कि बच्चा अपनी फूआ के घर तिलाठी गांव में बीते पांच मई से रह रहा था। बच्चा कल सुबह से ही अपनी फूआ के घर से लापता था और शाम में हसुलिया पास नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली।
जिसके बाद वहां जाकर देखा तो वह मणिकांत का शव पड़ा हुआ था। पिता ने कहा कि आठ लोगों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी है। कहरा प्रखंड के विशनपुर के रहने वाले पिता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व विशनपुर में उस पर गोली चलाई गई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलीबारी की घटना के बाद वह पुत्र को अपनी बहन के यहां पहुंचा दिया था। गोली चलाने वाला युवक ही तिलाठी गांव आया था। पुत्र ने फोन कर कहा था कि गोली चलाने वाला युवक गांव आया था। उसके बाद पिता ने समझा बुझाकर पुत्र को फूआ के पास रहने की हिदायत दी।
मृतक के पिता ने कहा कि काफी दिनों से उनका अपने दियाद से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पूर्व भी उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पट्टेदारों के आतंक के कारण वह अपने मवेशी सहित पूरे परिवार को अलग-अलग जगहों पर रखा हुए हैं। हालांकि, अभी तक मृतक के पिता ने आवेदन नहीं दिया है।
वहीं, थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि बीते कल देर शाम एक बच्चे का शव बरामद हुआ था। मृतक बच्चे के परिजन आवेदन दे रहें हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद में पिता ने पुत्र के हत्या की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्यवाही की जाएगी।
रितेश हनी की रिपोर्ट