छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
22-Apr-2025 03:07 PM
By First Bihar
Bihar Crime: सरकारी कार्यालयों में आज भी भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि आए दिन विजिलेंस के हत्थे सरकारी बाबू और घूसखोर कर्मचारी चढ़ रहे हैं। ऐसे रिश्वतखोरों पर कार्रवाई भी हो रही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर प्रखंड कार्यालय का है जहां तैनात डाटा ऑपरेटर विकास कुमार महिला से 2 हजार रूपये घूस मांग रहा था। यह पैसा वो महिला के बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर मांग रहा था।
घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद इस वीडियो को देखकर बीडीओ ने एक्शन लेते हुए घूसखोर डाटा ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में डाटा ऑपरेटर विकास महिला से दो हजार रूपये जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांग रहा था। घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ मनीष भारद्वाज ने कार्रवाई करते हुए डाटा ऑपरेटर विकास को सस्पेंड कर दिया। जिस महिला से वो घूस मांग रहा था उसकी पहचान पानापुर निवासी रिंकू देवी के रूप में हुई है। जो अपने दो बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए 3 महीने से प्रखंड कार्यालय में दौड़ रही थी लेकिन बच्चो का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन सका। तब वो डाटा ऑपरेटर के पास पहुंचकर अपनी बीमारी और आर्थिक तंगी का हवाला देने लगी।
ऑपरेटर से दया की भीख मांगती नजर आई। लेकिन डाटा ऑपरेटर का दिल नहीं पसीजा उसने केवल एक प्रमाण पत्र देने की बात कह उसे वहां से जाने को कहा। तभी किसी ने घूस मांगने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो बीडीओ, एटीएम, एसडीओ के मोबाइल में पहुंच गया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ ने डाटा ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बिदुपुर के बीडीओ मनीष भारद्वाज ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विकास के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थी। तब चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था लेकिन अब घूस लेने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए डाटा ऑपरेटर विकास को सस्पेंड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बीते 7 अप्रैल को भी बिदुपुर अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप था कि आदित्य दाखिल-खारिज के एक मामले में 20 हजार रुपये घूस की मांग कर रहा था। जैसे ही वह एडवांस 12 हजार रुपये रिसिव कर रहा था तभी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया था। मधुरा निवासी शैलेंद्र सिंह की शिकायत पर निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की थी। आरोपी आदित्य कुमार को प्रखंड कार्यालय से 12000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आज फिर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास कुमार का महिला से घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वो एक महिला से दो हजार रूपये मांग रहा था। इसका वीडियो वायरल होन के बाद बीडीओ ने एक्शन लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।