Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
30-Oct-2022 08:22 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है, जहां लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर खरना की उपवास कर रही एक 45 साल की महिला छठव्रती को नाबालिक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड संख्या दो की है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मृतका की पहचान 45 साल की शीला देवी के रूप में की है है, जो पटोरी वार्ड संख्या दो के रहने वाले नितेश महतो की पत्नी थी। मृतका के बेटे सुजीत और रोहित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां शीला देवी छठव्रत का खरना के उपवास में थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले बैजनाथ राय के नाबालिक घर के सामने पटाखा फोड़ रहा था। मां ने पटाखा फोड़ने से मना किया तो नाबालिग ने मां पर चाकू से हमला कर दिया।
महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि नाबालिग द्वारा चाकू से एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।