खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Mar-2023 05:17 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD: जहानाबाद सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा एक प्रेम प्रसंग में जहर खाई लड़की को इलाज के लिए लाया गया है जिसके पास से तीन पन्नो का प्रेम पत्र, लड़के का फोटो एवं एक मोबाइल मिला है. लड़की के पास से मिले प्रेम पत्र के अनुसार यह स्पष्ट है कि औरंगाबाद जिले की रहने वाली लड़की जहानाबाद जिले के एक लड़के से पिछले 5 - 6 वर्षों से आपस मे प्रेम प्रसंग चलते आ रहा था.
लड़की ने लिखा है कि कई बार लड़के के द्वारा शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया गया. अकेले में लड़की को सिंदूर देकर शादी का आश्वासन भी दिया गया पर अपने घर ले जाने से लड़का हमेशा इंकार करते रहा. इस बात से परेशान लड़की जब लड़के के घर पर चली गई तो लड़के के परिवार वाले के द्वारा लड़की को मारपीट कर घर से भगा दिया गया।
जिसके बाद परेशान होकर लड़की ने आज अंतत जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है हालांकि इस मामले में नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप एक लड़की अचेत अवस्था में पड़ी हुई है इसी सूचना के आधार पर पुलिस लड़की को लाकर सदर अस्पताल में इलाज करवा रही है एवं लड़की के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है प्रेम प्रसंग में जहर खाई लड़की को डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।