खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-May-2025 12:04 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बुधवार की रात हुई। मृतक की पहचान पटखौली निवासी सुरेंद्र राम के 26 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राकेश झारखंड में ट्रक चलाता था। हाल ही में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में भी नाम आ गया था। राकेश बुधवार रात को अपने भाई को खाना देकर फतेहपुर बाजार से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ मारपीट की गई। उसके सिर, बाएं गाल, हथेली, कोहनी, छाती, पेट पर जख्म का निशान और दोनों आंख पर सूजन एवं काले रंग के जख्म का निशान पाए गए हैं। मुंह से खून भी बहता हुआ पाया गया था।
वहीं, परिजनों के द्वारा लाठी-डंडों एवं रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या के बाद सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था। इसके तहत शव का को घसीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। इस कारण कुछ दूर तक खून के धब्बे गिरे थे। परिजन की ओर से दो दिन पूर्व चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान उपजे विवाद में गांव के ही छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार के चचेरे भाई रवि नंदन प्रसाद के बयान पर गांव के पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पवन सिंह, बसंत सिंह उर्फ साधु, राजू सिंह, राजन कुमार, जमींदार सिंह और लाल बहादुर सिंह को आरोपी के रुप में नामजद किया गया है। साथ ही हत्याकांड में बसंत सिंह उर्फ साधु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चार-पांच अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।
एसडीपीओ सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, हत्या की सूचना पर पीरो इंस्पेक्टर एवं सिकरहट्टा थानाध्यक्ष पर पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की। टीम घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी संकलन कर जांच के लिए ले गयी। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। राकेश को पहले धमकी दी गई। इसके 24 घंटे के भीतर ही हत्या कर दी गई। डोली निकलने के दूसरे दिन ही राकेश की अर्थी उठने से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है।