मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jan-2026 04:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने भोजपुर जिले के 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव को झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है। ठाकुर यादव बीते कई वर्षों से गोलीबारी, रंगदारी और आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। वह भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर फायरिंग की घटना में वांछित था।
गिरफ्तार अपराधी ठाकुर यादव, सरैया निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और लूट सहित कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो सभी कृष्णगढ़ थाना में पंजीकृत हैं। फायरिंग के एक मामले में वह एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था।
ठाकुर यादव की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ लगातार प्रयासरत थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि वह झारखंड के रामगढ़ में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2024 की सुबह सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी। इससे पहले अपराधियों ने मॉल में जाकर यह कहा था कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने को कहा है, और इसके बाद गोली चलाई गई थी। गोली मॉल के बाहर लगे बोर्ड पर लगी थी और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया था।
जांच के दौरान इस फायरिंग कांड में ठाकुर यादव के साथ-साथ उसके रिश्तेदार सुजीत यादव सहित तीन लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से ही ठाकुर यादव फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जून 2023 में ठाकुर यादव के खिलाफ रंगदारी और लूट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 में उसे हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। इससे पहले 2017 में लूट और डकैती के तीन मामले और 2016 में हत्या का एक मामला उसके खिलाफ दर्ज है।