ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी: UPI के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधी अरेस्ट, 60 लाख की ठगी का मामला

Bihar Cyber Crime: भोजपुर पुलिस ने UPI ठगी के दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 60 लाख रुपये, लग्जरी कार, 24 मोबाइल और कई सिम कार्ड बरामद किए गए।

19-Jan-2026 02:57 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar Cyber Crime: बिहार की भोजपुर पुलिस को साइबर अपराध के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की साइबर सेल टीम ने UPI के माध्यम से करीब 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार, एक लाख रुपये नकद, 24 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और एक लैपटॉप समेत कई अहम सामान बरामद किए गए।


साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने बताया कि आरोपी लोगों के मोबाइल नंबर पोर्ट कर लेते थे। इसके बाद वे पीड़ितों के बैंक खातों और UPI से जुड़े मोबाइल नंबरों पर कब्जा कर लेते थे और हजारों से लेकर लाखों रुपये की हेराफेरी करते थे। खाते में पैसा आते ही उसे तुरंत निकाल लिया जाता था ताकि किसी को शक न हो।


इस साइबर ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब जिले के कई पीड़ितों ने भोजपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल की विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और ठगी का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है।


भोजपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, मोबाइल पोर्टिंग से जुड़ी किसी भी सूचना को गंभीरता से लें और साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबर थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।