ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / crime / भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो अरेस्ट, जमुई में नक्सलियों ने रची...

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो अरेस्ट, जमुई में नक्सलियों ने रची थी बड़ी वारदात की साजिश

07-Jun-2020 07:07 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चकाई पुलिस ने सप्लाई करने जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक समाग्री के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस इस धंधे से जुड़े नेटवर्क के हर पहलू की तलाश में जुट कर छापेमारी कर रही है।


चकाई पुलिस अपराधियों एवं नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान एवं वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर के समीप सरोंन के पास शनिवार की रात चकाई इंस्पेक्टर राजीव तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देवरी की ओर से मंसूर अंसारी बाइक पर दो बोरे में विस्फोटक लाद कर चकाई के दुलमपुर की और आ रहा था। पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान विस्फोटक को जब्त कर लिया गया। मंसूर के पास से दो बोरे में 300-300 पीस का लदा कुल 600 पीस जिलेटिन,2 बंडल कोडेक्स तार सहित एक मोटरसाइकिल जब्त कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस की पूछताछ में मंसूर ने बताया की यह विस्फोटक दुलमपुर के पास एक व्यक्ति पप्पू मंडल को देने जा रहा था.जिसके बाद चकाई पुलिस एवं सीआरपीएफ 215 बल द्वारा विस्फोटक सामग्री रिसीव करने वाले रिसीवर पप्पू मंडल को चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर पंचायत के चितरडीह जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों को सप्लाई किया जाना था। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत चकाई थाना में कांड संख्या 99/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में चकाई इंस्पेक्टर राजीव तिवारी,सीआरपीएफ 215A के सहायक कमांडेंट राधेश्याम मीणा,सकलदेव सिंह सहित सीआरपीएफ जवान एवं बीएमपी जवान शामिल थे।


विस्फोटक समाग्री के साथ चकाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मंसूर अंसारी काफी दिनों से इस तरह के धंधे में संलिप्त है। बरामद विस्फोटक पदार्थ को एसएफएल के पास जांच हेतु भेजा जाएगा। विस्फोटक सामग्री को झारखंड के देवरी से बाइक से चकाई लाया जा रहा था। गिरफ्तार मंसूर गिरिडीह जिला के देवरी का रहने वाला है। गिरफ्तार मंसूर विस्फोटक की आपूर्ति देवघर जिला के बुढ़ई में मनोज मंडल को करने वाला था,जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चकाई पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। 


क्या कहते है झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भास्कर रंजन


चकाई थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भास्कर रंजन ने बताया की विस्फोटक सामग्री कहा से लाया गया एवं किसे सप्लाई किया जाना था इसकी जांच चल रही है। इस नेटवर्क में जुड़े कई अन्य लोगो की कुण्डली खंगाली जा रही है। वही गिरफ्तार पप्पू मंडल के जीजा मनोज मंडल ने विस्फोटक सामग्री मंगवायी थी।मनोज की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


बरामद सामान


600 पीस जिलेटिन

2 बंडल कोडेक्स तार 

दो मोटरसाइकिल

दो मोबाइल फोन