ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में बहन की शादी में आए युवक की संदिग्ध...

Bihar Crime News: बिहार में बहन की शादी में आए युवक की संदिग्ध मौत, छत पर शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: मझौलिया के शेख मंझरिया पंचायत में बहन की शादी में आए युवक चंदन कुमार का शव छत से संदिग्ध हालत में मिला। गर्दन पर रस्सी और शरीर पर चोट के निशान मिले।

31-May-2025 07:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख मंझरिया पंचायत वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान असरफी साह के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में ऑटो चलाता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।


शुक्रवार की रात चंदन कुमार खाना खाने के बाद अपने चाचा शंभू शाह के नए मकान की छत पर सोने गया था। सुबह जब परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने छत पर जाकर देखा। वहां चंदन चादर में लिपटा हुआ मिला। उसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे, साथ ही पेट और घुटनों पर चोट के निशान भी पाए गए।


चंदन का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। घटना स्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सदर एसडीपीओ विवेक दीप और मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी दी कि चंदन की शादी तय हो चुकी थी और वह चार बहनों और दो भाइयों में एक था। 


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं मृतक की मां इलायची देवी और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने इस मौत को हत्या करार दिया है और पुलिस से न्याय की मांग की है। चंदन का शव छत से मिला था, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: संतोष कुमार, बेतिया