ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Home / crime / बेगूसराय में शख्स पर बम से हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में शख्स पर बम से हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

25-Aug-2019 10:03 AM

By 4

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. नावकोठी थाना क्षेत्र के पहहारा में अपराधियों ने शख्स पर उस वक्त बम से हमला कर दिया जब नीतीश मेला देख कर घर लौट रहा था. घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. बता दें पहहारा का रहनेवाला नीतीश कृष्ण अष्टमी मेला देखकर घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने युवक को घेर कर पीटना शुरू कर दिया. जब युक भागने लगा तो अपराधियों ने पहले गोली चलाई और उसके बाद बम से भी हमला कर दिया. फायरिंग और बम की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक अपराधी फरार हो गए. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी अपराधियों ने उसके घर पर चढ़कर गोलीबारी की थी और मारपीट की घटना को अजाम दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट