घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
29-Dec-2022 02:24 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में दहेजलोभियों की करतूत लगातार सामने आ रही है। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां एक विवाहिता की दहेज़ के लिए हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बहुआरा गांव के रहने वाले रंजीत साह की शादी जनवरी 2020 में आरती कुमारी के साथ हुई थी। शादी के 1 साल बाद से ही आरती कुमारी के साथ ससुराल वाले मारपीट कर प्रताड़ित करते थे और दहेज के रूप में रुपए की मांग करते थे।
मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ही आरती की हत्या कर दी गई है । 27 दिसंबर की रात आरती के मायके वालों को कभी कुछ खा लेने की बात तो कभी सीढ़ी से गिरने की बात कह बुलाया गया और जब वह लोग यहां पहुंचे तो आरती कुमारी का शव एंबुलेंस में पड़ा था और ससुराल के सारे लोग फरार थे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।