BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य
16-Mar-2020 08:20 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : आज ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराब को फिर से खराब बता दिया है। नीतीश कुमार मानते हैं कि शराब जैसी बोगस चीज दुनिया में नहीं है। उन्होनें इसके लिए विश्न स्वास्थ्य संगठन तक के आंकड़ों का हवाला दिया। लेकिन बिहार के शराब के शौकीन है कि मानने को तैयार नहीं। पियक्कड़ों की जुर्रत तो देखिए पी-पाकर वे पुलिसवालों पर भी हमला बोलने से बाज नहीं आते।
जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आय़ा है। नगर थानाक्षेत्र के पूर्वी ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी बजा रहे थे। ड्यूटी लगभग समाप्ति की ओर ही था तभी चार शराबी नशे में पूरी तरह धुत वहां पहुंच गय़े। आव देखा न ताव बेवजह ही भिड़ गये पुलिस वालों से। बचाने गये दूसरे सहकर्मी को भी शराबियों ने अपने लपेटे में ले लिया। दोनों को पीट कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गये।
इस मामले में दो ट्रैफिक पुलिस के जवान अशोक कुमार मोची और अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को ही आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस अब उन पियक्कड़ों की तालाश में जुट गयी है। ट्रैफिक एसआई सुरेश रजक ने बताया कि शराबियों की पहचान कर ली गय़ी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।