Bihar Crime News: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है, जहां चोरों ने सोना चांदी की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने तकरीबन 30 लाख की सोना चांदी जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। इस घटना के बाद सोना चांदी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार स्थित मजार कम्प्लेक्स की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार जब सोना चांदी की दुकान खोलने के लिए आए तो पता चला की दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान के अंदर में रखे गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब गोदरेज देखा गया तो उसे गोदरेज में तकरीबन 30 लाख की जेवरात गायब पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। कुछ सीसीटीवी कैमरे को खंगालें हैं कुछ और सीसीटीवी को खंगालने की प्रक्रिया चल रही है।