मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
28-Jun-2023 01:07 PM
By First Bihar
BANKA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए आए दिन आपराधिक घटनाएं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के बांका जिले का है जहां एक डिलीवरी बॉय से छिनतई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.
यह घटना जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के चपरी-कुल्हड़िया मुख्य मार्ग पर सुरिहारी गांव स्थित बगीचा के पास हुई. इस घटना के बारे में पीड़ित डिलीवरी बॉय निरंजन कापरी ने बताया कि वह जिले के इंग्लिश मोड़ चौक के पास डिलीवरी कूरियर कपनी में काम करता है. वह कूरियर का सामान लेकर हॉम डिलीवरी करने बिरमां गांव गया था. फिर वह वापस बलुआ गांव सामान की डिलीवरी करने जा रहा था. इसी बीच पिछे से एक बाइक ने तेज गति से पीछा किया और हथियार के बल पर ओवरटेक करते हुए रास्ता रोक लिया. जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार दो युवक ने बाइक की चाभी निकली और झाड़ी में फेंक दी. और बाइक सवार युवक डिलीवरी बॉय पिटाई करने लगे. और बदमाशों ने उसका कूरियर बैग, मोबाइल और पैसे छिन लिए और फरार हो गए.
वही पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी उसकी पकड़ में नहीं आए. जिसके बाद युवक ने थाने में लिखित आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच किया जा रहा है.