ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Home / crime / बगहा में पुजारी की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

बगहा में पुजारी की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

30-Nov-2020 08:14 AM

By DEEPAK RAJ

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. 

घटना जिले के बथवरिया थाना इलाके के सेरा बाजार की है, जहां अपराधियों ने पूजा करा कर लौट रहे पुजारी की निर्मम तरिके से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया. 

घटना रविवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे की हैं. बताया जा रहा है कि पुजारी अरुण पाण्डेय नवगावां गांव के रहने वाले  मुन्ना राव के घर से हल्दी मटकोर का पूजन कराकर साइकिल से अपने  घर जा रहे थे. इसी दौरान नवगावां- चंद्रहाँ मुख्य मार्ग के बीच पकड़ी पेड़ के पास  पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियो ने पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह लोगों की नजर उसपर पड़ी. 

घटना की सूचना मिलते ही बथवरिया पुलिस दल -बल के साथ मौके पर पहुंच कर अनुसंधान में जुटी हैं. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.